राशि अनुसार धन प्राप्ति के उपाय


राशि अनुसार धन प्राप्ति के उपाय



दीपावली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। यह पर्व और भी कई कारणों से बहुत खास है। तंत्र शास्त्र के अनुसार दीपावली के मौके पर यदि कोई भी तंत्र क्रिया या तंत्र उपाय किया जाए तो इसका बहुत ही जल्दी शुभ फल मिलता है। राशि अनुसार तंत्र उपाय और भी प्रभावी होते हैं। यदि आपके जीवन में भी धन संबंधी या अन्य कोई समस्या है तो दीपावली (13 नवंबर, मंगलवार) के अवसर पर राशि अनुसार छोटे उपाय कर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं और अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं।

मेष राशि
1- दीपावली की रात में लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी तथा आकस्मिक धनहानि का अवसर भी नहीं आएगा।
2- यदि आप धनतेरस के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं तथा उस दीपक में दो काली गुंजा डाल दें तो वर्ष भर आपको आर्थिक रूप से परेशानी नहीं होगी। आपका रुका हुआ धन भी जल्दी ही मिल जाएगा।
3- मेष राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ऐं क्लीं सौ:


वृषभ राशि
1- यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप उसे सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें तथा बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें।
2- दीपावली की रात गाय के घी के दो दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान अपनी मनोकामना बताते हुए पर रख आएं। शीघ्र ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।
3- वृषभ राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ऐं क्लीं श्रीं


मिथुन राशि
1- यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो दीपावली के रात लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपने धन स्थान पर रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।
2- यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को हल्दी की माला पहनाएं। इससे आपकी परेशान समाप्त हो जाएगी।
3- मिथुन राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ क्लीं ऐं स:


कर्क राशि
1- यदि आपको धन लाभ की अभिलाषा है तो धनतेरस के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।
2- यदि आप दीपावली के दिन पीला त्रिकोण आकृति का झंड़ा विष्णु भगवान के किसी मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लहराता रहे तो अगली दिवाली तक आपका भाग्य चमक उठेगा।
3- कर्क राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ क्ली ऐं श्रीं


सिंह राशि
1- दीपावली की रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें। यदि वह दीपक सुबह तक जलता रहे तो समझें कि अगली दिवाली तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
2- यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो दीपावली की शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें।
3- सिंहराशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं श्रीं सौं:


कन्या राशि
1- यदि आपको धन संबंधी कोई समस्या है तो आप दीपावली की रात लाल रुमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें। धन लाभ होने लगेगा। इसके अलावा धनतेरस के दिन दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान अर्पित करें।
2- यदि आपको नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो आप धनतेरस से लेकर दीपावली तक रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं। इससे आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।
3- कन्या राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ श्रीं ऐं सौं



तुला राशि
1- यदि आपको व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो आप दीपावली के दिन बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ऊँ श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
2- लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुला राशि के लोग दीपावली की सुबह स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें।
3- तुला राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं क्लीं श्रीं

वृश्चिक राशि
1- इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे दीपावली के दिन अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ लगाएं तथा इनकी देखभाल करें। परंतु इनके फल का सेवन न करें।
2- यदि परिवार में अशांति है तो दीपावली की रात नागकेसर का फूल लाकर घर में कहीं छिपा दें। जहां उसे कोई देख न सके। परिवार में शांति का वातावरण हो जाएगा
3- वृश्चिक राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ऐं क्लीं सौ:


धनु राशि
1- इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखे तथा रोज इसकी पूजा करें।
2- यदि तुला राशि के लोग किसी बीमारी से परेशान हैं तो दीपावली की रात चंद्रमा को अध्र्य दें और बीमारी के निवारण के लिए प्रार्थना करें। अमावस्या होने से चांद दिखाई नहीं देगा तो भी अध्र्य दें।
3- धनुराशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं क्लीं सौ:


मकर राशि
1- काफी समय से यदि धन रुका हुआ है तो दीपावली की रात आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे रुका हुआ धन मिल जाएगा।
2- यदि विवाह में बाधा आ रही है तो दीपावली के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीला वस्त्र, पीली मिठाई अर्पित करें।
3- मकरराशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ऐं क्लीं सौ:


कुंभ राशि
1- जीवन साथी के साथ नहीं बनती है तो दीपावली के दिन खीर बनाएं। इसका भोग लक्ष्मी को लगाएं और फिर स्वयं भी खाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
2- धन प्राप्ति के लिए दीपावली की रात नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें।
3- कुंभराशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं



मीन राशि
1- यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो दीपावली की रात कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। शत्रु आपको परेशान नहीं करेंगे।
2- धन लाभ के लिए दीपावली के दिन किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपकी धन की समस्या समाप्त हो जाएगी।
3- मीन के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं क्लीं सौ: